विधायक अनुराधा ने उदयपुर में क्रिकेट टूर्नामेंट का किया शुभारंभ युवाओं को नशे से दूर रहने का दिया संदेश

Listen to this article
सुरभि न्यूज़
उदयपुर, 18  अप्रैल
जिला लाहौल स्पीति के उदयपुर में क्रांति वीर क्लब सलग्रां की ओर से आयोजित स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह क्रिकेट मेमोरियल टूर्नामेंट का शुभारंभ विधायक अनुराधा राणा ने किया। इस अवसर पर विधायक ने आयोजकों को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता भी प्रदान की।
विधायक अनुराधा राणा ने कहा कि खेल गतिविधियां युवाओं को नशे से दूर रखने का एक सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि आज का युवा वर्ग तेजी से नशे की गिरफ्त में आ रहा है, ऐसे में क्रांति वीर क्लब की यह पहल बेहद सराहनीय है। उन्होंने टूर्नामेंट में भाग ले रही सभी टीमों को शुभकामनाएं दीं और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का आह्वान किया।
क्लब के संयोजक एवं सलग्रां पंचायत के उपप्रधान लाल चंद शर्मा ने बताया कि इस टूर्नामेंट में घाटी के 16 क्लब भाग ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि विधायक अनुराधा राणा लगातार स्थानीय क्लबों को आर्थिक सहयोग देकर खेलों को बढ़ावा दे रही हैं, जो युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए सकारात्मक कदम है।
उन्होंने क्लब और क्षेत्र के युवाओं की ओर से विधायक का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस उदयपुर के अध्यक्ष अनिल ठाकुर जिला परिषद चेयरमैन वीना देवी ,  बी डी सी उपाध्यक्ष दिलिप जी , तींदी प्रधान कमला सहित कांग्रेस पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता और पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *