जिला लाहौल-स्पीति में पीइटी भर्ती 5 पदों के लिए 03 जून को होगी काउंसलिंग

Listen to this article
सुरभि न्यूज़
केलांग, 23 अप्रैल
उप शिक्षा निदेशक स्कूल उच्चतर केलांग  रमेश लाल ने जानकारी देते हुए बताया कि निदेशालय स्कूल शिक्षा हिमाचल प्रदेश, शिमला द्वारा शारीरिक अध्यापक (PET) के पदों को बैच वाइज अनुबंध आधार पर भरने के लिए काउंसलिंग आयोजित की गई है। उन्होंने बताया  कि काउंसलिंग 03 जून 2026 को प्रातः 10 बजे आयोजित होगी।
उन्होंने बताया कि लाहौल स्पीति में 05 पद निर्धारित किये गए है जिसमें सामान्य वर्ग (UR) के 03, ओबीसी (UR) और अनुसूचित जाति (UR) के लिए एक – एक पद निर्धारित किया गया है। साथ ही उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों को उनके बैच के अनुसार काउंसलिंग के लिए बुलाया जाएगा, जिसमें सामान्य वर्ग (UR) के लिए 31.12.2005, ईडब्ल्यूएस के लिए 31.12.2006, सामान्य (WFF) के लिए 31.12.2021, ओबीसी (UR) के लिए 31.12.2007, ओबीसी (BPL) के लिए 31.12.2008, ओबीसी (WFF) के लिए 31.12.2025, अनुसूचित जाति (UR) के लिए 31.12.2007, एससी (BPL) के लिए 31.12.2008, एससी (WFF) के लिए 31.12.2025, अनुसूचित जनजाति (UR) के लिए 31.12.2007 तथा एसटी (BPL) के लिए 31.12.2008 तक के बैच शामिल किए गए हैं।
सभी पात्र अभ्यर्थियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे काउंसलिंग के समय अपने सभी आवश्यक दस्तावेज जैसे शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, जाति प्रमाण पत्र, बोनाफाइड हिमाचली प्रमाण पत्र तथा अन्य संबंधित दस्तावेजों की सत्यापित प्रतियां साथ लेकर आएं। विभाग ने सभी अभ्यर्थियों से समय पर उपस्थित होकर प्रक्रिया में भाग लेने का अनुरोध किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *