जोगिंदर नगर पुलिस ने धर्मशाला के तीन युवकों को 656 ग्राम चरस सहित किया गिरफ्तार

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

प्रताप अरनोट, जोगिंदर नगर : 30 अप्रैल

जिला मंडी में पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जोगिन्दर नगर पुलिस नशा तस्करों पर कार्यवाही करते हुए तीन युवकों को 656 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार करने में एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की गई है।

थाना प्रभारी जोगिंदर नगर सकीनी कपूर ने जानकारी देते हुए बताया कि 29 अप्रैल को समय करीब 8:35 बजे रात, मु0आ0 प्रताप कुमार नं0 90, निरीक्षक/प्रभारी थाना के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा यातायात चैकिंग की जा रही थी। इसी दौरान जोगिन्दर नगर की ओर से आ रही एक कार (नं0 HP01D-9937, आल्टो, सफेद रंग) को जांच हेतु रोका गया।

गाड़ी में चालक सहित कुल तीन व्यक्ति बैठे हुए थे, जो पुलिस को देखकर घबरा गए। संदेह होने पर नियमानुसार वाहन की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान गाड़ी की पिछली बाईं सीट के फुटमैट के नीचे से दो पीले रंग के कैरी बैग, जिनमें गांठ लगी हुई थी, बरामद हुए। खोलकर देखने पर उनमें से कुल 656 ग्राम चरस/कैनाबिस बरामद हुई।

इस संबंध में पुलिस थाना जोगिन्दर नगर में मुकदमा नं0 76/26 दिनांक 30 अप्रैल को धारा 20 व 29 मादक प्रदार्थ अधिनियम के तहत पंजीकृत किया गया।

आरोपियों की पहचान शुभम पुत्र राकेश कुमार, निवासी गांव कला पुल, डाकघर सढेहड़, तहसील धर्मशाला, जिला कांगड़ा (हि.प्र.), आयु 21 वर्ष, अक्षय कुमार पुत्र देश राज, निवासी गांव/डाकघर घेरा, तहसील धर्मशाला, जिला कांगड़ा (हि.प्र.), आयु 21 वर्ष व प्रवीण कुमार पुत्र रमेश चंद, निवासी गांव कुट, डाकघर चमीआरा, तहसील धर्मशाला, जिला कांगड़ा (हि.प्र.), आयु 26 वर्ष के तौर पर हुई।

तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। मामले की तफ्तीश मु0आ0 प्रताप कुमार नं0 90 द्वारा जारी है।

पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी तथा इस प्रकार के अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *