मेले हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को सहेजने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं – पंकज शर्मा 

Listen to this article
सुरभि न्यूज़
कुल्लू, (सैंज) 4 मई
जिला स्तरीय लक्ष्मी नारायण सैंज मेले का शुभारंभ उपमंडलाधिकारी (एसडीएम) बंजार, पंकज शर्मा ने किया। क्षेत्रवासियों को पारंपरिक मेले की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मेले हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को सहेजने एवं उसे बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
उन्होंने कहा कि सैंज घाटी को वर्ष 2023 और 2025 में आई प्राकृतिक आपदाओं से भारी नुकसान हुआ था, लेकिन घाटी के लोगों ने साहस और एकजुटता का परिचय देते हुए पुनर्निर्माण की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किया है। आज घाटी पुनः विकास के पथ पर अग्रसर है और यह मेला क्षेत्रवासियों के आत्मविश्वास, एकता और पुनर्जीवन का प्रतीक है।
  उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी निभाएं तथा नशे जैसी बुराइयों से दूर रहें। सैंज घाटी अपने प्राकृतिक सौंदर्य और सांस्कृतिक परंपराओं के लिए विशेष पहचान रखती है। ऐसे आयोजनों से स्थानीय कलाकारों, शिल्पकारों और पारंपरिक उत्पादों को प्रोत्साहन मिलता है तथा उन्हें अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का सशक्त मंच प्राप्त होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *