कुल्लू कॉन्वेंट स्कूल के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन, 10+2 परीक्षा का परिणाम अत्यंत उत्कृष्ट व गौरवपूर्ण

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

कुल्लू, 05 मई

घोषित वार्षिक परीक्षा परिणाम में कुल्लू कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल का 10+2 परीक्षा परिणाम अत्यंत उत्कृष्ट और गौरवपूर्ण रहा। स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम ऊंचा किया और अपनी मेहनत व लगन का बेहतरीन उदाहरण प्रस्तुत किया है।

कुल्लू कॉन्वेंट स्कूल के प्रबंध निदेशक सुरेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्यालय के मेधावी छात्रों में सक्षम ठाकुर ने 95% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। दीपक ने 94.2% अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि अनमोल ने 94% अंक अर्जित कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष परिणाम विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा, जहाँ 23 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए, वहीं 17 विद्यार्थियों ने 85% से अधिक अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।

सुरेश कुमार ने कहा कि यह परिणाम न केवल विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत का प्रतीक है, बल्कि विद्यालय के शिक्षकों के समर्पण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का भी प्रमाण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *