क्रिश्चियन नर्सिंग कॉलेज ढालपुर कुल्लू द्वारा नर्सिंग सप्तहा के अवसर पर आयोजित किया स्पोर्ट्स दिवस 

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

कुल्लू, 07 मई

क्रिश्चियन नर्सिंग कॉलेज, धालपुर कुल्लू में आज 7 मई को नर्सिंग सप्तहा के दूसरे दिन पर स्पोर्ट्स डे का उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा एवं खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया।

स्पोर्ट्स डे के दौरान विद्यार्थियों के लिए कई मनोरंजक एवं प्रतिस्पर्धात्मक खेल आयोजित किए गए, जिनमें कैच मी इफ यू कैन, ऑब्स्टैकल रेस, थ्री लेग रेस और रस्सा कस्सी सहित अन्य कई रोचक खेल शामिल रहे। सभी विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और जोश के साथ खेलों में भाग लिया, जिससे पूरे कॉलेज परिसर में ऊर्जा और आनंद का वातावरण बना रहा।

विद्यार्थियों के साथ-साथ शिक्षकों के लिए भी विशेष खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया। शिक्षकों ने म्यूजिकल चेयर तथा अन्य मनोरंजक खेलों में भाग लेकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इससे कार्यक्रम में और अधिक उत्साह एवं अपनापन देखने को मिला और खेल प्रतियोगिताओं के समापन पर बच्चों को रिफ्रेशमेंट प्रदान किया गया।

इस सफल आयोजन में सह निदेशक ज्योति मारिया मसीह तथा कार्यवाहक सह निदेशक सैमुअल मसीह का विशेष योगदान रहा। उनके मार्गदर्शन एवं सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो पाया। इसके साथ ही कॉलेज के सभी शिक्षकों ने भी आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विद्यार्थियों ने भी पूरे उत्साह के साथ इस आयोजन को सफल बनाया और कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *