क्रिश्चियन नर्सिंग कॉलेज ने नर्सेज़ वीक के समापन पर प्रतियोगिताओं का किया आयोजन

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

प्रताप अरनोट, कुल्लू

क्रिश्चियन नर्सिंग कॉलेज, ढालपुर कुल्लू में 12 मई को नर्सेज़ वीक का अंतिम दिवस बड़े उत्साह, उमंग एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नर्सेज़ वीक के समापन अवसर पर कॉलेज परिसर में विभिन्न प्रकार की मनोरंजक, सांस्कृतिक एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

आज आयोजित किए गए गेम्स प्रतियोगिताओं में जेंगा, चेस, कैरम तथा ऊनो जैसी रोचक खेल प्रतियोगिताएं शामिल रहीं। इन प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने खेल भावना, एकाग्रता एवं टीम वर्क का परिचय दिया। इसके अतिरिक्त सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत डांस प्रतियोगिता, माइम प्रतियोगिता तथा रोल प्ले प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिन्होंने पूरे वातावरण को उत्साह और मनोरंजन से भर दिया। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत किए गए कार्यक्रमों ने सभी उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

इस सफल आयोजन में कॉलेज की एसोसिएट डायरेक्टर ज्योति मार्या मसीह और ऑफ़िशिएटिंग एसोसिएट डायरेक्टर तथा ऑफिशिएटिंग एसोसिएट डायरेक्टर सैमुअल मसीह का विशेष योगदान रहा। साथ ही कॉलेज के समस्त अध्यापकों ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कॉलेज प्रशासन ने सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा इस सफल आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त की। नर्सेज़ वीक के समापन समारोह ने विद्यार्थियों में नई ऊर्जा, आत्मविश्वास एवं उत्साह का संचार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *