सुरभि न्यूज़
बाली चौकी, कुल्लू
आज दि लोअर कुल्लू किसान बागवान संगठन भुंतर की बैठक अध्यक्ष करतार सिंह गुलेरिया की अध्यक्षता में आयोजित की गई। करतार सिंह गुलेरिया ने प्रदेश सरकार से और जिला प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि सेब सीजन से पहले गांव की मूलभूत समस्या सड़कों की दयनीय स्थिति की हालत को सुधारना अति आवश्यक है, इसके साथ परिवहन और खाद बीज की उपलब्धता पर भी चर्चा की गई। अध्यक्ष महोदय ने बैठक में घाटी के हजारों किसान बागवानों की सब्जियों, फल फ्रुट, मंडियों तक कैसे पहुंचाया जाए, इस पर भी मंथन किया।
बैठक में मुख्य रूप से आने वाले सेब सीजन में किसान बागवानों का उत्पाद को लेकर मंडियों तक कैसे पहुंचाया जाए ओर उचित दाम, परिवहन व्यवस्था, खाद, बीज, कीटनाशक की दवाइयां को समय पर उपलब्धता आदि जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा की गई। गुलेरिया ने कहा कि हर साल सीजन के दौरान सड़कों की दयनीय स्थिति से किसान बागवानों को अपना उत्पाद ढुलाई करने में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, किसानों का उत्पाद मंडियों में समय पर न पहुंचने से बागवानों को आर्थिक रूप से नुकसान झेलना पड़ रहा है।
अध्यक्ष ने कहा कि कुल्लू घाटी की अर्थव्यवस्था पूरी तरह से बागवानी पर टिकी हुई है। अगर किसान बागवानों को सीजन में अच्छे दाम और सुविधा नहीं मिली तो घाटी के किसान बागवानों का आर्थिक ढांचा कमजोर होगा। इस विषय पर सरकार और प्रशासन को अभी से ही ठोस कदम उठाने होंगे। संगठन के कार्यकारिणी सदस्यों ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि मंडियों में अतिरिक्त स्टाफ तैनात किए जाए और कोल्ड स्टोरेज की सुविधा पर भी ध्यान रखा जाए।
किसान बागवानों को सही समय पर बागवानों को सब्सिडी मिले साथ में फसल बीमा ओर प्राकृतिक आपदा के मुआवजे को लेकर भी स्पष्ट नीति बनाने पर ध्यान दिया जाए। आज की बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर सरकार को ज्ञापन भेजने का फैसला लिया गया। किसानों ने सरकार और प्रशासन को चेताया कि अगर किसान बागवानों की मांग पर कोई ठोस कदम नहीं उठाए तो घाटी के किसान बागवानों को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ सकता है।
दि लोअर कुल्लू किसान बागवान संगठन के कार्यकारिणी सदस्यों ने मांग करते हुए कहा कि जिला प्रशासन जल्द ही इस विषय पर संयुक्त बैठक रखी जाए, ताकि घाटी के हजारों किसान बागवानों को अपने उत्पाद मंडियों तक कैसे पहुंचाया जाए, गत वर्ष भी घाटी के किसान बागवानों को अपने उत्पाद पीठ पर ढोने से आर्थिक स्थिति से नुकसान झेलना पड़ा था।
बैठक में नव निर्वाचित उपाध्यक्ष देवी सिंह, डोला सिंह महंत, चंद्रवलब शर्मा, दीपक भल्ला, देवी सिंह, भाग चंद, धर्म चंद, धनवंत मियां, नरेश कुमार, तारा ठाकुर, अजय पाल, हरीश ठाकुर सचिव तथा महामंत्री भूप सिंह ठाकुर ने अपने विचार रखे।













