भारतीय सेना भर्ती हेतु ऑनलाइन सी की परीक्षा 1 जून से 15 जून तक होगी आयोजित – कर्नल निशांत गौतम

Listen to this article
सुरभि न्यूज़
केलांग, 15 मई
कर्नल निशांत गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय सेना भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत जेसीओ/ओआर एवं अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) का आयोजन 1 जून 2026 से 15 जून 2026 तक किया जाएगा। यह जानकारी भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से जारी अधिसूचना में दी गई है।
अधिसूचना के अनुसार ऑनलाइन सीईई परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड 15 मई 2026 से जारी किए जाने आरंभ हो जाएंगे। अभ्यर्थी अपने पंजीकरण विवरण का उपयोग कर भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
भारतीय सेना में भर्ती के इच्छुक अभ्यर्थियों से आग्रह किया गया है कि वे परीक्षा से संबंधित दिशा-निर्देशों, परीक्षा तिथि, परीक्षा केंद्र तथा अन्य महत्वपूर्ण सूचनाओं के लिए समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट का अवलोकन करते रहें।
सेना भर्ती कार्यालय द्वारा अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा की तैयारी समय रहते पूर्ण कर लें तथा एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उसमें अंकित सभी विवरणों की सावधानीपूर्वक जांच करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *