कुल्लू में विकलांगता शिविर की तिथि में बदलाव, अब 23 मई को होगा आयोजन

Listen to this article
सुरभि न्यूज़
कुल्लू, 16 मई
क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में प्रत्येक माह आयोजित होने वाले विकलांगता शिविर की तिथि में इस बार बदलाव किया गया है। चिकित्सा अधीक्षक, क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू द्वारा जारी आदेश के अनुसार, अब यह शिविर 30 मई के स्थान पर 23 मई 2026 को आयोजित किया जाएगा।
चिकित्सा अधीक्षक ने जानकारी दी कि हिमाचल प्रदेश के माननीय राज्यपाल द्वारा पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव के कारण 30 मई 2026 को वैतनिक अवकाश घोषित किया गया है। इसी के मद्देनजर शिविर का आयोजन अब 23 मई (शनिवार) को निर्धारित किया गया है।
इस शिविर में डॉ. नीतीश कुमार (एमडी मेडिसिन), डॉ. संतुष्ट कुमार (एमएस ऑर्थो), डॉ. सुमित वालिया (एमएस ईएनटी) और डॉ. प्रीत ठाकुर (एमएस सर्जरी) अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। बाल रोग विशेषज्ञ (एमडी पीडियाट्रिक्स) के अवकाश पर होने के कारण इस दिन बच्चों से संबंधित मामलों की जांच नहीं हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *