एनएचपीसी पार्बती जलविद्युत परियोजना चरण-II में विश्व पर्यावरण दिवस का किया आयोजन

Listen to this article

सुरभि न्यूज़,

प्रताप अरनोट, नगवाईं

एनएचपीसी पार्बती जलविद्युत परियोजना चरण-।। द्वारा दिनांक 5 जून 2026 को विश्व पर्यावरण की थीम “Inspired by Nature. For Climate. For our Future” के अंतर्गत परियोजना की विभिन्न साइटों पर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया।

रणजीत सिंह, परियोजना प्रमुख ने पर्यावरण संरक्षण के लिए जीवन शैली तथा ऊर्जा संरक्षण पर ज़ोर देते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर पार्बती जलविद्युत परियोजना चरण-।। नगवाईं कार्यालय में रणजीत सिंह, परियोजना प्रमुख, संतोष कुमार, महाप्रबंधक (विद्युत), मोहम्मद सुहेल, महाप्रबंधक (सिविल), ज्योतिर्मय जैन, महाप्रबंधक (चिकित्सा सेवाएँ), दीपक कुमार, महाप्रबंधक (सिविल) तथा परियोजना के अन्य अधिकारियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया।

इसी क्रम में अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी परियोजना की विभिन्न साईटों मणिकरण एवं सैज मे भी पौधे लगाए।

इस कार्यक्रम में संतोष कुमार, ग्रुप वरिष्ठ प्रबन्धक (पर्यावरण) ने इस वर्ष पर्यावरण की थीम “Inspired by Nature. For Climate. For our Future” के बारे में विस्तार से बताया।

इस दौरान पर्यावरण से संबन्धित कार्मिकों के बच्चों के लिए पर्यावरण विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक भी किया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *