सुरभि न्यूज़
कटौला/मंडी, 10जून
ग्राम पंचायत शकरयार गाड़ के अंतर्गत अर्नेहड़–बूंगा बलबांद सड़क पर बस का सफल ट्रायल के साथ सड़क का निरीक्षण किया गया। बस का सफल ट्रायल होने से क्षेत्र में यातायात सुविधा को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।
इस अवसर पर पंचायत प्रधान राजेश ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि बस सुविधा का यह प्रयास क्षेत्रवासियों का लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि है।
इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता विनायक कश्यप, अड्डा इंचार्ज एवं अन्य विभागीय अधिकारी भी मौके पर उपस्थित रहे और उन्होंने सड़क की स्थिति का निरीक्षण किया।
क्षेत्रवासियों ने हिमाचल पथ परिवहन निगम तथा लोक निर्माण विभाग का हृदय से धन्यवाद किया, जिनके सहयोग से बस ट्रायल एवं सड़क निरीक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। उनके इस योगदान से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।
अंत में, सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों का भी आभार व्यक्त किया जाता है, जिनके प्रयासों से यह कार्य सफल हुआ।











