जिला शिमला के उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 23 जून को होंगे एस.एम.टी ट्रेनी के 70 पदों के लिए साक्षात्कार

Listen to this article
सुरभि न्यूज़
शिमला, 19 जून
क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी प्रवीन नगराईक ने बताया कि डॉ. रेड्डी लेबोरेटरीज प्राइवेट लिमिटेड बद्दी, जिला सोलन द्वारा एस.एम.टी ट्रेनी के 70 पदों के लिए 15 जून, 2026 को होने वाला कैंपस साक्षात्कार किन्हीं प्रशासनिक कारणों के चलते स्थगित कर दिया गया था जो अब 23 जून, 2026 को प्रातः 10:30 उप रोजगार कार्यालय रामपुर बुशहर जिला शिमला में आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि एस.एम.टी ट्रेनी के पदों के लिए पूर्व में जारी सभी शर्तें, पात्रता एवं मानदंड यथावत रहेंगे। उन्होंने अभ्यर्थियों से आग्रह किया कि वे निर्धारित तिथि व समय पर अपने समस्त मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की छायाप्रति का एक सेट, दो पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, रोजगार पंजीकरण प्रमाण पत्र, अद्यतन बायोडाटा, क्लीपबोर्ड एवं बॉल पेन सहित उपस्थित होना सुनिश्चित करें। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष संख्या 88943-38771 एवं 82194-15673 पर संपर्क कर सकते हैं।
फ्रंट ऑफिस व हाउस कीपिंग एसोसिएट के 02 पदों के लिए 19 जून को मशोबरा में होगा कैंपस इंटरव्यू

क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी शिमला प्रवीन नगराईक ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय शिमला, जिला शिमला द्वारा मैरीगोल्ड सरोवर पार्टिको शिमला में 19 से 45 आयु वर्ग (पुरुष व महिला) के लिए फ्रंट ऑफिस एसोसिएट व हाउस कीपिंग एसोसिएट के 02 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू का आयोजन 19 जून, 2026 उप रोजगार कार्यालय मशोबरा में प्रातः 10 बजे से आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि उपरोक्त वर्णित पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता बारहवीं, स्नातक या होटल मैनेजमेंट निर्धारित की गई है और मानदेय 15 हजार रुपए प्रतिमाह प्रदान किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि आवेदक का नाम रोज़गार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकृत होना अनिवार्य है और जिनका नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत नहीं है वह संबंधित साईट  eemis.hp.nic.in पर जा कर घर बैठे ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 92185-18610 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
.0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *