सुरभि न्यूज़
ख़ुशी राम ठाकुर, बरोट
छोटा भंगाल के समस्त लोगों की मांग तथा बैजनाथ विधायक किशोरी लाल के अथक प्रयासों व प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह की बदौलत राजकीय महाविद्यालय मुल्थान जून 2017 खोला गया था। इस महाविद्यालय के खुलने से न केवल छोटा भंगाल के बच्चे बल्कि जिला मंडी की चौहार घाटी के आम परिवार के बच्चे लाभान्वित हो रहे हैं।
मगर गत वर्ष प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा प्रदेशभर के कम संख्या वाले बच्चों के विभिन्न महाविद्यालयों को मर्ज़ करने की अधिसूचना जारी की थी, जिसमें महाविद्यालय मुल्थान का नाम भी शामिल था। जिसके चलते छोटा भंगाल के जिला परिषद सदस्यों, बीडीसी सदस्यों, पंचायत प्रतिनीधियों, छोटा भंगाल व चौहार घाटी वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी तथा आम जनता ने महाविद्यालय को मर्ज़ करने की अधिसूचना को निरस्त करने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, विधायक किशोरी लाल तथा राज्य सभा सांसद अनुराग शर्मा से आग्रह किया था।
बीते दिन धर्मशाला में आयोजित पंचायत प्रधानों तथा उपप्रधानों के शपथ ग्रहण कार्यक्रम के दौरान विधायक किशोरी लाला तथ राज्य सभा सांसद अनुराग शर्मा की अगुवाई में छोटाभंगाल के नवनिर्वाचित पंचायत प्रधान व उपप्रधान व घाटी के गणमान्य लोगों का प्रतिनिधि मंडल एक बार फिर से मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मिला और महाविद्यालय मुल्थान को निरस्त करने की अधिसूचना को रद करने का आग्रह किया।
मुख्यमंत्री ने घाटी की भौगोलिक परिस्थिति को देखते हुए इस मांग को जायज़ समझते हुए तत्काल प्रभाव से दुर्गम घाटी के मुल्थान महाविद्यालय के मर्ज़ करने की अधिसूचना को निरस्त करते हुए सुचारू रूप से चलते रहने की अधिसूचना को जारी कर दी है। इस अधिसूचना की खबर मिलते ही छोटाभंगाल के समस्त क्षेत्र में खुशी की लहर छा गई।
इस निर्णय पर जिला परिषद सदस्य राम लाल, पूर्व जिला परिषद सदस्य पवना देवी, स्थानीय बीडीसी सदस्य संजय कुमार, शर्मिला ठाकुर, हेम लता, बड़ाग्रां पंचायत प्रधान राजेन्द्र कुमार, उपप्रधान सुदर्शन कुमार, कोठी कोहड़ पंचायत प्रधान हेमत कुमार, उपप्रधान यशपाल, धरमान पंचायत प्रधान रेखा देवी, मुल्थान पंचायत प्रधान सुरेन्द्र कुमार, उपप्रधान जोगिन्द्र सिंह, पूर्व प्रधान दुर्गेश कुमारी, सुरेश कुमार, उपप्रधान संजीव कुमार, पोलिंग पंचायत पूर्व प्रधान रूप चंद, छोटाभंगाल चौहार घाटी वेलफेयर एसोसिएशन अध्यक्ष सीता राम, सलाहकार व महाविद्यालय के पूर्व कार्यकारी प्राचार्य डाक्टर भाग चंद सहित घाटी के समाजसेवी विधू राम, बुद्दी सिंह, जय देव गहरी महिला मंडल दयोट प्रधान कुष्मा देवी सहित क्षेत्र के समस्त लोगों ने मुने खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, विधायक किशोरी लाल तथा राज्य सभा सांसद अनुराग शर्मा का आभार ब्यक्त किया है।
उन्होंने महाविद्यालय में खाली चल रहे विभिन्न पदों को तुरंत भरे जाने के साथ भवन का निर्माण कार्य तुरंत शुरू करने का आग्रह किया ताकि शिक्षा ग्रहण करने वाले बच्चों को किसी प्रकार की परेशानी से न जूझना पड़े। उन्होंने छोटाभंगाल तथा चौहार घाटी के समस्त लोगों से आग्रह किया है कि वे इस महाविद्यालय में भारी से भारी संख्या में अपने बच्चों का दाखिला करवाएं।
फोटो – साभार











