नशा मुक्त भारत अभियान के तहत आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के विजेता टीम को उपायुक्त ने किया सम्मानित 

Listen to this article
सुरभि न्यूज़
प्रताप अरनोट, केलांग : 25 जून
भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय (MoSJE) के निर्देशानुसार जिला में नशा मुक्त भारत विशेष अभियान 17 जून से 26 जून 2026 तक आयोजित किया जा रहा है। लाहौल मंडल में “नशा मुक्त सप्ताह” के अंतर्गत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। अभियान की शुरुआत विभिन्न विद्यालयों में विद्यार्थियों को नशामुक्ति एवं एंटी-चिट्टा शपथ दिलाकर तथा नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक कर की गई थी।
अभियान के तहत साइकिल रेस एवं दौड़ प्रतियोगिता तथा क्रिकेट प्रतियोगिता सहित विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। क्रिकेट प्रतियोगिता में विभिन्न टीमों ने भाग लिया और प्रतियोगिता का आयोजन स्टिंगरी हेलीपैड पर किया गया था ।
क्रिकेट प्रतियोगिता में विजेता रही सीमा सड़क संगठन स्टिंगरी की टीम को उपायुक्त लाहौल स्पीति किरण भड़ाना ने आज ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। गौरतलब है कि जिला में युवाओं को खेलों और सकारात्मक गतिविधियों के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इस अवसर पर उपमंडलाधिकारी नागरिक केलांग कुनिका एकर्स उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *