कल्याण विभाग की जिला स्तरीय समिति कि बैठक, अतिरिक्तउपायुक्त ने दिए आवश्यक दिशा निर्देश 

Listen to this article
सुरभि न्यूज़
कुल्लू, 25 जून
कल्याण विभाग के अंतर्गत जिला स्तरीय सतर्कता एवं प्रबोधन समिति सहित विभिन्न जिला स्तरीय समितियों की बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त अश्वनी कुमार ने की। बैठकों का संचालन जिला कल्याण अधिकारी गिरधारी लाल शर्मा  ने किया  इस दौरान, एएसपी संजीव चौहान, जिला न्यायवादी सहित गैर सरकारी सदस्य  मौजूद रहे। जिला स्तरीय सतर्कता एवं प्रबोधन समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने अभियोजन तथा पुलिस विभाग को लंबित मामलों की सुनवाई में तेजी लाने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि विभिन्न न्यायालय में अनुसूचित जाति व जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत 64 मामले लंबित हैं। इनमें 59 मामले सत्र न्यायालय कुल्लू और 5 मामले सत्र न्यायालय रामपुर में लंबित हैं। मैनुअल स्कैवेंजर्स एक्ट 2013 के अंतर्गत जिला स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता  सफाई कर्मचारियों  के  वेतन, कार्यों के घंटे, ईपीएफ तथा ओवरटाइम के वेतन के संबंध में भी  निर्धारित नियमों के अनुसार सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि सफाई कर्मियों को नियमानुसार यूनिफॉर्म, जूते तथा सफाई की आवश्यक किट प्रदान की जानी चाहिए।
इसके अतिरिक्त नियोक्ता एजेंसी द्वारा सफाई कर्मियों का सप्ताह में दो बार  हेल्थ चेकअप होना चाहिए।राष्ट्रीय न्यास अधिनियम 1999 के अन्तर्गत जिला की स्थानीय स्तरीय समिति (एल०एल०सी०) कि बैठक कि अध्यक्षता करते हुए स्वपरायणता, अंगघात, मानसिक मंदता और बहु निःशक्तता इन चार प्रकार की विकलांगताओं से ग्रस्त व्यक्तियों के 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने के उपरान्त उनकी ओर से माता-पिता व उनके रिश्तेदार वैधानिक रूप से कोई निर्णय नहीं ले सकते हैं।
उनके विशेष विषयों पर निर्णय लेने हेतु वैधानिक रूप से कानूनी संरक्षक  बनाने के लिए भी समिति द्वारा अनुमोदन किया गया।
उन्होंने जिला दिव्यांगता समिति की बैठक करते हुए उन्होंने दिव्यांगों की पहचान करने के लिए दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी करने के लिए आधिकाधिक दिव्यांग शिविर लागने तथा  जारे करने के लिए आधार का अद्यतन करने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए प्रधानमंत्री के नए- 15 सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने कुल्लू अखाड़ा स्थित कब्रिस्तान के पुनर्निर्माण  के लिए नगर परिषद के अधिकारियों को जायजा लेने के  निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय के कल्याण के लिए चलाई योजनाओं का अधिकारी समय पर लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करें। विभिन्न विकास कार्यों को भी गति प्रदान कर निर्धारित अवधि में पूरा करें।  उन्होंने पूर्व मैट्रिक छात्रवृत्ति के अंतर्गत शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला के समस्त स्कूलों में अल्पसंख्यक समुदाय के छात्रों की संख्या का आकलन कर सभी छात्रों को उक्त योजना के अंतर्गत छात्रवृत्ति प्रदान करना सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *