शिक्षा : इग्नू ने शुरू किया बैचलर ऑफ रूरल स्टडीज कोर्स

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

बंजार, कुल्लू

इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने जुलाई 2026 सत्र से चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम (FYUP) के तहत एक नया कोर्स ‘बैचलर ऑफ रूरल स्टडीज’ (BFRS) शुरू किया है।

इग्नू अध्ययन केंद्र 1148, बंजार जिला कुल्लू के सहायक समन्वयक प्रोफेसर रामानंद ठाकुर ने बताया कि यह कोर्स मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा (ODL) माध्यम से कराया जाएगा। 10+2 उत्तीर्ण छात्र इस रोजगारपरक कोर्स के लिए पात्र हैं।

इसकी अवधि न्यूनतम 3 वर्ष (120 क्रेडिट) और अधिकतम 4 वर्ष (160 क्रेडिट) है, जिसका वार्षिक शुल्क ₹5,000 निर्धारित है। यह कोर्स हिंदी व अंग्रेजी दोनों माध्यमों में उपलब्ध है और इसकी परीक्षा वार्षिक मोड पर होगी।

ग्रामीण विकास, बैंकिंग व एनजीओ क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक छात्र बंजार केंद्र या इग्नू पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *