जोगिन्दर नगर के भराडू पंचायत की उचित शिक्षा व स्वास्थ्य सुविधा रहेगी प्राथमिकता, चिट्टा नशामुक्त बनाने में निभाएगी अहम भूमिका – रीता ठाकुर

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

भराडू, जोगिंदर नगर : 12 जुलाई (प्रताप अरनोट)

जोगिंदर नगर उप मंडल के तहत भराडू पंचायत में आज पहली ग्रामसभा का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता नवनिर्वाचित प्रधान रीता ठाकुर ने की जबकि उप प्रधान राहुल कुमार, पंचायत समिति सदस्य दीक्षित कुमार तथा पंचायत के सभी सात सदस्य वार्ड उपस्थित रहे। ग्रामसभा में पंचायत के लगभग 250 सौ लोगों ने भाग लिया जिसमें लोगों की विभिन्न समस्याओं को सुना तथा भविष्य में विकास कार्यों के बारे में गहन चर्चा की गई।

भराडू पंचायत की नवनिर्वाचित प्रधान रीता ठाकुर ने पंचायत वासियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में चिट्टा नशा हमारे बच्चों के लिए सबसे बड़ी सम्स्या बन चुकी है जिसकी लत से कई घर उजड़ चुके है। उन्होंने सख्त हिदायत देते हुए कहा कि जो कोई भी चिट्टा बेचते व इस लत का सेवन करता हुआ पाया गया तो उसे पंचायत की हर सुविधा से वचित कर दिया जाएगा। उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया है कि सभी अभिभावक जागरूक होकर अपने बच्चों पर कड़ी नजर रखे तथा कोई भी चिट्टा बेचते या इस लत का सेवन करते हुए दिखाई दे इसकी सुचना तुरन्त पुलिस को दे।

उन्होंने कहा कि भराडू बाजार में शोचालय न होने के कारण महिलायों व अन्य सवारियों को बहुत परेशानी उठानी पड़ती है अत: बाजार मे जल्दी ही शोचालय का निर्माण किया जायेगा। कहा कि कूड़े कचरे की बहुत बड़ी समस्या हर जगह हो रही है। पंचायत को स्वच्छ रखने के लिए आप सभी लोग, महिला मण्डल ओर युवक मण्डल सब मिल कर इस समस्या से निपटने के लिए उचित निर्णय लेंने के लिए आगे आयें ताकि इस गंभीर समस्या का हल किया जा सके।

उन्होंने कहा कि पंचायत घर  के पास खाली जगीन है जिसमें सभी लोंगो के निर्णय से एक सामुदायिक भवन और आगे फ्रंट पर दुकान बनाने की योजना है। साथ में पंचायत में चार मुक्ति धाम है। इन मुक्ति धामों के रास्तों को ठीक करने के साथ अगर लोग जमीन  देने का सहयोग करते है तो सड़क सुविधा के साथ जोड दिया जायेगा ताकि लोगो को जाने आने की सुविधा मिल सके।

उन्होंने कहा कि भराडू पंचायत बच्चों को उचित शिक्षा व आम सभी को स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने के लिए निर्णायक कदम उठाए जायेंगी। पंचायत की अन्य समस्याओं से निपटने के लिए व सरकार द्वारा चलाई जा रही विकासत्मक योजनायों को कार्यविंत हेतु सभी सात वार्डों से सात बुद्धिजीवि लोगो को लेकर एक कमेटी का गठन किया जायेगा। यह कमेटी पंचायत प्रतिनिधियों के साथ मिलकर सभी विभागों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर सभी समस्याओं के समाधान करने का प्रयास करेगी तथा विकासात्मक कार्यों को नई दिशा देगी। कमेटी बच्चों को शिक्षा व खेल की भावना के प्रति जागरूक कर बच्चों में चिट्टा नशे की लत से दूर रखने में अहम भूमिका निभाएगी।

उन्होंने कहा कि पंचायत वासियों की सुरक्षा के लिए बाहर से आने वाले फेरी वालों को पंचायत में कही भी सामान बेचना मना है तथा विवाह-शादी व बच्चे के जन्मदिन पर बधाई देने बाहर से आने वाले किन्नर लोगों को भी विवाह-शादियो पर 1100/- वच्चे के जन्म पर भी 1100/- सौ रुपये तक की सहायता राशि तय की है। इसके अलावा हर वार्ड में चिल्ड्रन पार्क व सामुदायिक भवन निर्माण, पौधारोपण, गाँव में गन्दा पानी निकासी,  नालो के भूस्खलन रोकने के लिए चैक डेम और सिचाई के लिए कुल्हे बनाने तथा रास्तों व गाँव के सार्वजानिक जगहों पर सोलर लाईटें लगाना पंचायत की प्राथमिकता रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *