सुरभि न्यूज़
कुल्लू, 13 जुलाई
खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग, जिला कुल्लू के अराजपत्रित कर्मचारियों संघ की एक विशेष बैठक में पुरानी कार्यकारिणी का पुनर्गठन करते हुए सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी की टीम का चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव प्रकिया नवीन कुमार, खाद्य आपूर्ति अधिकारी के कुशल मार्ग दर्शन में संपन्न हुई।
उन्होंने बताया कि इस चुनाव में कुल्लू के निरीक्षक, सुनील कुमार को सर्वसम्मति से संघ का नया अध्यक्ष चुना गया तथा शेष राम को उपाध्यक्ष की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस चुनाव में महासंघ के सचिव वीरेन्द्र ठाकुर तथा मीनेन्द्र सिंह संयुक्त/वित्त सचिव चुना गया।
पूरी चुनाव प्रक्रिया पूर्ण रूप से शांतिपूर्ण रही और सभी पदाधिकारियों का चयन बिना किसी विरोध के सर्वसम्मति से किया गया।











