सोलन पुलिस ने पंजाब के दो युवकों व एक महिल को 41.08 चिट्टा सहित किए गिरफ्तार

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

सोलम, 28 जुलाई

जिला सोलन पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत जिला पुलिस सोलन एसआईयू टीम द्वारा दो युवक और एक महिला के कब्जे से 41. 08 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है।

पुलिस अधीक्षक सोलन नई जानकारी देते हुए बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर चंबाघाट के समीप स्थित एक होटल में दबिश दी गई तथा होटल के कमरा संख्या 303 में ठहरे तीन व्यक्तियों (एक महिला एवं दो पुरुष) के कब्जे से 41.08 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की गई।

तीनों आरोपियों की पहचान तुषार तरीखा पुत्र दिनेश कुमार, निवासी समीप रमा हेल्थ क्लब, सुखेरा बस्ती, डाकघर एवं तहसील अबोहर, जिला फाजिल्का, पंजाब, आयु 35 वर्ष, युवराज सिंह पुत्र हरभजन सिंह, निवासी गाँव न्यू जनता नगर, जिला लुधियाना, पंजाब, आयु 25 वर्ष तथा संदीप कौर उर्फ नेहा पत्नी  तुषार तरीखा, निवासी समीप रमा हेल्थ क्लब, सुखेरा बस्ती, डाकघर एवं तहसील अबोहर, जिला फाजिल्का, पंजाब, आयु 35 वर्ष के रूप में हुई।

तीनों आरोपियों को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया तथा उनके विरुद्ध पुलिस थाना सदर, सोलन में मादक पदार्थ अधिनियम के अंतर्गत मामला पंजीकृत किया गया। मामले की जांच के दौरान तीनों आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है। उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त, गिरफ्तार तीनों आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी पड़ताल की जा रही है। मामले में आगामी जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *