सुरभि न्यूज़
छविन्द्र शर्मा, आनी
मेरा युवा भारत जिला कुल्लू द्वारा नशा मुक्त विकसित भारत कार्यक्रम राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नशा मुक्त भारत अभियान से संबंधित रील मेकिंग, पोस्टर मेकिंग, पेंटिंग, कविता वाचन तथा लोक गायन प्रतियोगिताएं ऑनलाइन तथा ऑफलाइन मोड में आयोजित किए गए, जिसमें जिलाभर के प्रतिभागियों ने भाग लिया।
राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी एवं पाठशाला नशा मुक्ति समन्वयक प्रवकता कुन्दन शर्मा ने जानकारी दी कि पी एम श्री आनी की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की कक्षा जमा एक की छात्रा वर्णिका शर्मा ने रील मेकिंग में जिला स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त किया। पाठशाला की स्वयंसेवी खुशबू ठाकुर तथा अर्चना कश्यप ने भी नशा निवारण पर सुंदर प्रस्तुतियां दिन। जिला प्रशासन द्वारा विजेताओं को मोमेंटो तथा प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
महिला कार्यक्रम अधिकारी रेखा ठाकुर ने जानकारी दी कि पाठशाला के सभी स्वयंसेवियों का माई भारत पोर्टल पर पंजीकरण किया जा चुका है जहां वे ऑनलाइन मोड में विभिन्न इवेंट में अपनी सक्रिय सहभागिता प्रदर्शित कर रहे हैं। पाठशाला प्रधानाचार्य शालू गुप्ता तथा सभी स्टाफ ने छात्राओं को बधाई दी तथा स्वयं नशे से दूर रहकर नशे से बचाव के लिए समाज को जागरूक करने की अपील की।











