कुल्लू जिला के बंजार में ट्रिप कैप्टन के खिलाफ हरियाणा की पर्यटक महिला ने दुष्कर्म का मामला किया दर्ज

Listen to this article

सुरभि न्यूज़, बंजार (कुल्लू) : कुल्लू जिले के बंजार उपमंडल में हरियाणा से आई एक महिला पर्यटक के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर बंजार थाना पुलिस ने आरोपी ट्रिप कैप्टन के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

होटल के कमरे में वारदात

पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित महिला ने बताया कि वह हरियाणा से बंजार घूमने आई थी। इस दौरान उसके साथ यात्रा पर आए अभिषेक फोरे नामक व्यक्ति, जो खुद को ट्रिप कैप्टन बताता है, ने बंजार स्थित एक होटल के कमरे में उसके साथ पहले अपशब्द कहे और फिर दुष्कर्म किया।

पुलिस की कार्रवाई और जांच

मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी कुल्लू संजीव चौहान ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस गहनता से छानबीन कर रही है। पुलिस टीम द्वारा आरोपी से पूछताछ की जा रही है तथा घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पीड़िता के बयान दर्ज करने और मेडिकल परीक्षण सहित अन्य सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *