बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई में 58 ग्राम चिट्टे के साथ पंजाब की युवती गिरफ्तार

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

प्रताप अरनोट : बिलासपुर / घुमारवीं

बिलासपुर पुलिस की स्पेशल डिटेक्शन टीम ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। नियमित यातायात चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक बस से पंजाब निवासी 22 वर्षीय युवती के पास से 58 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की है।

कार्रवाई का विवरण:

यह कार्रवाई बलोह फोरलेन लिंक रोड, मल्यावर के पास की गई, जहां स्पेशल डिटेक्शन टीम नियमित वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक बस को रोककर जब यात्रियों की जांच की गई, तो आरोपी युवती के कब्जे से लगभग 58 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद हुआ।

आरोपी की पहचान:

गिरफ्तार युवती की पहचान स्नेहलता (उम्र 22 वर्ष), पुत्री मुकेश कुमार, निवासी कोटखालसा, अमृतसर (पंजाब) के रूप में हुई है।

मामला दर्ज, बैकवर्ड-फॉरवर्ड लिंकेज की तलाश:

घटना के संबंध में पुलिस थाना घुमारवीं में मुकदमा संख्या 153/2026 के तहत दिनांक 03-08-2026 को एनडीपीएस एक्ट (ND&PS Act) की धारा 21 के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया गया है।

​पुलिस अब इस मामले में हेरोइन की बैकवर्ड एवं फॉरवर्ड लिंकेज (मादक पदार्थ कहां से लाया गया था और किसे डिलीवर किया जाना था) की गहनता से जांच कर रही है, ताकि नशे की इस पूरी सप्लाई चेन का भंडाफोड़ किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *