सुरभि न्यूज़
कुल्लू, 10 अगस्त
स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत मेरा युवा भारत, कुल्लू की ओर से नेशनल यूथ वॉलंटियर्स (NYVs) के सहयोग से बास्केटबॉल कोर्ट में स्वच्छता शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं आपदा मित्रों ने भी सक्रिय रूप से सहभागिता की।
इस अवसर पर नेशनल यूथ वॉलंटियर्स लक्ष्मी कश्यप, तनुजा एवं किरण सहित अन्य स्वयंसेवक, आपदा मित्र तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान नेशनल यूथ वॉलंटियर्स तनुजा द्वारा विद्यार्थियों एवं आपदा मित्रों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। शपथ के माध्यम से सभी ने अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ एवं स्वस्थ रखने, स्वच्छता को अपनी दैनिक जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा बनाने तथा स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों एवं आपदा मित्रों को स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक किया गया तथा उन्हें विद्यालय, खेल परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही, स्वच्छता के प्रति व्यक्तिगत जिम्मेदारी निभाने और समाज में स्वच्छता का संदेश फैलाने के लिए भी प्रोत्साहित किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं एवं विद्यार्थियों में स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना रहा। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को स्वच्छता को केवल एक अभियान तक सीमित न रखते हुए इसे अपने दैनिक व्यवहार एवं जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें विद्यार्थियों, नेशनल यूथ वॉलंटियर्स एवं आपदा मित्रों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की और स्वच्छता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।













