स्पीति उपमंडल में 24 अगस्त को रहेगा स्थानीय अवकाश, उपायुक्त किरण भड़ाना ने जारी किए आदेश

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

प्रताप अरनोट, केलांग (हिमाचल प्रदेश)

लाहौल-स्पीति प्रशासन ने काजा में आयोजित होने वाले प्रसिद्ध ‘लदारचा मेले’ के अवसर पर स्पीति उपमंडल में स्थानीय अवकाश की घोषणा की है। प्रशासनिक कारणों के चलते वर्ष 2026 की स्थानीय छुट्टियों की सूची में संशोधन करते हुए उपायुक्त लाहौल-स्पीति किरण भड़ाना ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किए हैं।

​उपायुक्त किरण भड़ाना ने बताया कि 24 अगस्त 2026 (सोमवार) को लदारचा मेले के उपलक्ष्य में स्पीति उपमंडल के अधिकार क्षेत्र में स्थानीय अवकाश रहेगा।

यह अवकाश 19 जनवरी 2026 को जारी पूर्व कार्यालय आदेश (संख्या DC/LS-RIA (Local Holiday)/2026-342-356) के तहत पूर्व-निर्धारित छुट्टी के स्थान पर संशोधित रूप में लागू होगा। यह स्थानीय अवकाश केवल स्पीति उपमंडल के अंतर्गत आने वाले सरकारी कार्यालयों और संस्थानों पर ही लागू रहेगा।

​उपायुक्त ने क्षेत्रवासियों को ऐतिहासिक लदारचा मेले की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इसके साथ ही उन्होंने स्थानीय जनता और पर्यटकों से मेले के सफल, सुरक्षित और शांतिपूर्ण आयोजन में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *