महाविद्यालय हरिपुर में एनसीसी, एनएसएस एवं रोवर-रेंजर के संयुक्त तत्वावधान में तिरंगा रैली आयोजित

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

प्रताप सिंह, हरिपुर : 14 अगस्त

जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय हरिपुर, मनाली में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के अंतर्गत एनसीसी, एनएसएस तथा रोवर-रेंजर इकाइयों द्वारा भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को जन-जन तक पहुँचाने का उद्देश्य रखता है।

रैली में एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस स्वयंसेवकों तथा रोवर-रेंजर ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने देशभक्ति के नारों के साथ लोगों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशप्रेम का संदेश दिया तथा प्रत्येक घर में तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया।

रैली के दौरान विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को स्मरण करते हुए राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को निभाने का संकल्प लिया। महाविद्यालय परिसर में देशभक्ति का वातावरण देखने को मिला।

महाविद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. शेफाली ने विद्यार्थियों की सहभागिता की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम युवाओं में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र के प्रति सम्मान और एकता के संकल्प के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *