शिक्षा : इग्नू अध्ययन केंद्र बंजार में मास्टर्स इन थियेटर आर्ट्स में प्रवेश शुरू

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

प्रताप अरनोट, बंजार (कुल्लू)

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) के राजकीय महाविद्यालय बंजार स्थित अध्ययन केंद्र कोड-1148 में शैक्षणिक सत्र जुलाई 2026 के लिए मास्टर्स इन थियेटर आर्ट्स पाठ्यक्रम में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 31 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

अध्ययन केंद्र 1148 के सहायक समन्वयक प्रोफेसर रामानन्द ठाकुर ने बताया कि इग्नू के स्कूल ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स (SOPVA) द्वारा संचालित इस स्नातकोत्तर डिग्री कार्यक्रम में थियेटर और रंगमंच के क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध है।

प्रवेश के लिए अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री के साथ थियेटर आर्ट्स अथवा एक्टिंग में एक वर्ष का डिप्लोमा होना अनिवार्य है। पाठ्यक्रम की न्यूनतम अवधि दो वर्ष और अधिकतम अवधि चार वर्ष निर्धारित है। इसकी वार्षिक फीस 8,500 रुपये है, जबकि पढ़ाई का माध्यम अंग्रेजी रहेगा।
इच्छुक अभ्यर्थी इग्नू के आधिकारिक समर्थ पोर्टल samarth.edu.in के माध्यम से 31 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन पंजीकरण एवं आवेदन कर सकते हैं। पाठ्यक्रम से संबंधित विस्तृत जानकारी और मार्गदर्शन के लिए विद्यार्थी किसी भी कार्यदिवस में राजकीय महाविद्यालय बंजार स्थित इग्नू अध्ययन केंद्र 1148 से संपर्क कर सकते हैं।
मुख्य बिंदु:
पाठ्यक्रम: मास्टर्स इन थियेटर आर्ट्स
अध्ययन केंद्र: राजकीय महाविद्यालय बंजार, कोड-1148
आवेदन की अंतिम तिथि: 31 अगस्त 2026
न्यूनतम अवधि: 2 वर्ष
अधिकतम अवधि: 4 वर्ष
वार्षिक शुल्क: ₹8,500
माध्यम: अंग्रेजी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *