सराहनीय कदम : नेपाल में आकस्मिक बाढ़ के मद्देनजर जिला प्रशासन लाहौल स्पीती ने जारी की हेल्पलाइन

Listen to this article
सुरभि न्यूज़
प्रताप अरनोट, केलांग
नेपाल में 26 अगस्त 2026 को आई आकस्मिक बाढ़ के मद्देनजर जिला प्रशासन ने जिले से नेपाल यात्रा पर गए लोगों के परिवारजनों, रिश्तेदारों एवं परिचितों से अपील की है कि यदि उनका कोई सदस्य नेपाल में फंसा, लापता अथवा प्रभावित हुआ है, तो उसकी जानकारी तत्काल जिला आपातकालीन संचालन केंद्र को उपलब्ध करवाएं।
जिला प्रशासन ने कहा है कि संबंधित व्यक्ति के संबंध में उपलब्ध जानकारी में नाम, जन्म तिथि, पासपोर्ट अथवा पहचान पत्र का विवरण, मोबाइल नंबर या ई-मेल तथा लाहौल स्पीती में स्थायी पता शामिल किया जा सकता है। प्राप्त जानकारी के आधार पर जिला आपातकालीन संचालन केंद्र संबंधित अधिकारियों एवं एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर लापता अथवा प्रभावित व्यक्ति की तलाश, सहायता एवं बचाव के लिए तुरंत आवश्यक कार्रवाई करेगा।
उन्होंने लोगों से अपील की है कि अपूर्ण अथवा भ्रामक सूचना सोशल मीडिया पर प्रसारित न करें तथा केवल सत्यापित एवं उपलब्ध जानकारी ही साझा करें, ताकि राहत एवं सहायता कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित किया जा सके।
उपायुक्त एंव अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण किरण भड़ाना ने कहा कि जिला प्रशासन नेपाल गए जिले के लोगों और उनके परिवारजनों की सहायता के लिए संबंधित एजेंसियों के साथ आवश्यक समन्वय सुनिश्चित करेगा। उन्होंने संबंधित परिवारों से अपील की है कि यदि उनका कोई सदस्य नेपाल गया है और उसके संबंध में संपर्क स्थापित नहीं हो पा रहा है, तो उपलब्ध जानकारी तुरंत जिला प्रशासन के साथ साझा करें।
उन्होंने बताया कि लोग दूरभाष 01900-202509, 01978-202510, 01978-202517, एवं मोबाइल 94594-61355, जिला आपदा प्रबंधन टोल फ्री हेल्पलाइन 1077 के माध्यम से जानकारी उपलब्ध करवा सकते हैं।
जिला प्रशासन ने आमजन से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि सही और समय पर उपलब्ध करवाई गई जानकारी से संबंधित एजेंसियों को प्रभावित अथवा लापता लोगों तक सहायता पहुंचाने में महत्वपूर्ण मदद मिल सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *