क्रिश्चियन नर्सिंग कॉलेज ढालपुर में हर्षोल्लास से मनाई दीपावली, विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

कुल्लू, 08 नवम्बर

मेहंदी, लालटेन निर्माण, फ्लोटिंग रंगोली और गिफ्ट-कार्ड मेकिंग प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने लिया बढ़-चढ़कर भाग

क्रिश्चियन नर्सिंग कॉलेज, ढालपुर-कुल्लू में 7 नवंबर 2026 को दीपावली का पर्व बड़े हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर कॉलेज परिसर में विद्यार्थियों के लिए विभिन्न रचनात्मक एवं मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया।

दीपावली उत्सव के दौरान मेहंदी प्रतियोगिता, लालटेन निर्माण, फ्लोटिंग रंगोली, दीपावली गिफ्ट एवं कार्ड मेकिंग तथा रील मेकिंग प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इन प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने अपनी कलात्मक प्रतिभा का परिचय देते हुए आकर्षक एवं मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।

कार्यक्रम के दौरान कॉलेज परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। विद्यार्थियों ने आपसी सहयोग और उमंग के साथ दीपावली की खुशियां साझा कीं। विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी रचनात्मक सोच को प्रस्तुत करने का अवसर भी मिला।

कॉलेज में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, आपसी सहयोग, सामूहिक सहभागिता और भारतीय त्योहारों एवं सांस्कृतिक परंपराओं के प्रति उत्साह की भावना को प्रोत्साहित करना रहा। कार्यक्रम के समापन पर आतिशबाजी की गई, जिसके साथ दीपावली उत्सव का समापन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *