सोलन में चिट्टे के साथ चार युवक गिरफ्तार, 6.19 ग्राम हेरोइन बरामद

Listen to this article

सुरभि न्यूज़
सोलन, 25 नवम्बर

जिला सोलन पुलिस की एसआईयू टीम ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चार युवकों को 6.19 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 23 नवंबर 2026 को जिला पुलिस की एसआईयू टीम को गुप्त सूचना मिली थी। इस आधार पर टीम ने सुबाथू रोड सोलन स्थित एक मकान में दबिश दी। मकान के एक कमरे में रह रहे चार युवकों की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से कुल 6.19 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद किया गया।

पुलिस ने मौके पर ही चारों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान करण (19) पुत्र दान सिंह निवासी डूगा मोड़, सुबाथू रोड सोलन, अमन परिहार (25) पुत्र रणजीत परिहार निवासी गांव जाबल जमरोट, डाकघर कोटी, जिला सोलन, अंशुल गुरंग (27) पुत्र विनोद गुरंग निवासी गांव लाडेरा, डाकघर बकलोह, तहसील भटियात, जिला चंबा तथा विशाल (21) पुत्र भीम बहादुर निवासी उदय विहार कॉलोनी, डाकघर सपरून, जिला सोलन के रूप में हुई है।

इस मामले में पुलिस थाना सदर सोलन में एफआईआर नंबर 255/2026 दिनांक 23 नवंबर 2026 को एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत अभियोग दर्ज किया गया है।
पुलिस द्वारा मामले की जांच के दौरान गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है। साथ ही चारों आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी पड़ताल की जा रही है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को 24 नवंबर 2026 को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। मामले में आगामी अन्वेषण जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *