कुलभूषण अवस्थी पतलीकूहल। करोना काल में भाजपा मनाली मंडल ने आगे बढ़कर जरूरतमंद परिवारों की हमेशा मदद की है। अप्रैल 2020 से लेकर 2021 तक करोना काल में भाजपा मंडल मंडल जरूरतमंदों के परिवारों के साथ है। मनाली मंडल अध्यक्ष दुर्गा सिंह ठाकुर ने जानकारी देते हुए कहा कि आज पतलीकुहल में भाजपा मनाली मंडल ने 16 प्रवासी मजदूरों के परिवारों को राशन बांटा। इस महत्वपूर्ण योगदान में भाजपा मनाली अध्यक्ष दुर्गा सिंह ठाकुर, महामंत्री देवेंद्र ठाकुर, ठाकुर दास, पतलीकुहल बूथ अध्यक्ष अभिषेक शर्मा, भाजपा आईटी सेल राहुल चौहान उपस्थित रहे।
2021-05-29











