सुरभि न्यूज़
खुशी राम ठाकुर, बरोट
हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक शाखा बरोट की ओर से छोटाभंगाल घाटी के छेरना गांव में नाबार्ड के सहयोग से वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता शाखा प्रबंधक अमन शर्मा द्वारा की गई।
प्रबन्धक अमन शर्मा ने बताया कि शिविर में करीब 50 महिला व पुरुषों ने भाग लिया। इस दौरान शाखा प्रबंधक ने उपस्थित लोगों को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना तथा बैंक की ‘सपनों का संचय योजना सहित विभिन्न बैंकिंग एवं बचत योजनाओं की जानकारी दी।
उन्होंने उपस्थित लोगों को बीमा एवं बचत योजनाओं का लाभ उठाकर अपने परिवार के वितीय भविष्य को सुरक्षित करने के लिए जागरूक किया साथ उपस्थित लोगों को बैंकिंग सम्बन्धी आशंकाओं का समाधान भी किया गया।











