उपायुक्त ऋचा वर्मा होंगी आजादी के अम्रुत महोत्सव आयोजन समिति की अध्यक्ष

इस खबर को सुनें

सुरभि न्यूज़ कुल्लू। भारतवर्ष की आजादी की 75वीं वर्षगांठ को आजादी के अमु्रत महोत्सव के रूप में मनाया जाएगा। महोत्सव के सफल आयोजन के लिए प्रदेश सरकार के दिशा-निर्देशानुसार जिला स्तरीय समिति का गठन किया गया है। इस संबंध में एक आदेश जारी करते हुए उपायुक्त डाॅ. ऋचा वर्मा ने उपायुक्त/अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी कुल्लू को समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है। उप-निदेशक उच्च शिक्षा, जिला लोक सम्पर्क अधिकारी तथा जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी समिति को समिति का सदस्य बनाया है जबकि जिला भाषा अधिकारी संयोजक एवं सदस्य सचित होंगी। उपायुक्त ऋचा वर्मा होंगी आजादी के अम्रुत महोत्सव आयोजन समिति की अध्यक्ष। ऋचा वर्मा ने कहा कि भारत की आजादी के संग्राम में हिमाचल प्रदेश के योगदान को दर्शाते 75 ऐतिहासिक/महत्वपूर्ण स्थलों का चयन किया जाएगा जहां विभिन्न आयोजन किये जाएंगे। स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को दर्शाती प्रदर्शनियां दशहरा महोत्सव, शिमला ग्रीष्मोत्सव जैसे बड़े समारोहों में लगाई जाएंगी। इसके अलावा, अनेक अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *