सुरभि न्यूज़ कुल्लू। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग हिमाचल प्रदेश की 1 जनवरी, 2022 को जारी अधिसूचना के अनुसार जिला कुल्लू के तहत विकास खंड नग्गर की ग्राम पंचायत सोयल व कर्जन तथा विकास खंड आनी की ग्राम पंचायत नम्होग तथा जाबन के सामान्य निर्वाचन के लिए सामान्य निर्वाचन, 2022 कार्यक्रम अधिसूचित किया है। उन्होंने बताया कि अधिसूचित कार्यक्रमानुसार उपरोक्त ग्राम पंचायतों में सामान्य निर्वाचन के लिए 11,12 तथा 15 जनवरी, 2022 को प्रातः 11 बजे से सायं 3 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे जबकि 17 जनवरी, 2022 को नामांकन पत्रों की प्रातः 10 बजे से संवीक्षा की जाएगी। इसी प्रकार 19 जनवरी, 2022 को प्रातः 10 बजे से सायं 3 बजे तक अभ्यर्थी अपने नामांकन पत्र वापिस ले सकते हैं तथा इसी दिन नामांकन पत्र वापसी के तुरंत बाद चुनाव लड़ने वाले अभ्यििर्थयों की सूची व उन्हें चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 11 जनवरी, 2022 या इससे पूर्व मतदान केन्द्रों का प्रकाशन कर दिया जाएगा तथा यदि आवश्यक हुआ तो 30 जनवरी, 2022 को प्रातः 8 बजे से सायं 4 बजे मतदान करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि चुनाव होने की स्थिति में इसी दिन ग्राम पंचायत प्रधान/ उप प्रधान व सदस्यों हेतु मतदान के तुंरत बाद मतगणना होगी तथा इसी दिन मतगणना समाप्ति के तरंत बाद चुनाव परिणाम भी घोषित कर दिए जाएंगे। 01 फरवरी, 2022 तक चुनाव सम्बंधी समस्त प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने जिला कुल्लू पंचायती राज संस्थाओं के सर्व साधारण को सूचित किया है कि यदि कोई अभ्यर्थी चुनाव में भाग लेना चाहता है वे उक्त कार्यक्रम अनुसार भाग लेना सुनिश्चित करें।
-0-
2022-01-03