जवाहर नवोदय विद्यालय बंदरोल में 9वीं व 11वीं की रिक्त सीटों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी

Listen to this article

सुरभि न्यूज़ / प्रताप अरनोट, कुल्लू

कुल्लू, 1 अक्तूबर

जवाहर नवोदय विद्यालय, बंदरोल, कुल्लू में कक्षा 9वीं और 11वीं की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब इच्छुक अभ्यर्थी 15 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 निर्धारित की गई थी।

जवाहर नवोदय विद्यालय कुल्लू के प्राचार्य प्रताप सिंह ठाकुर ने बताया कि जिला कुल्लू के ऐसे अभिभावक, जो अपने बच्चों का जवाहर नवोदय विद्यालय में दाखिला करवाना चाहते हैं और जिनके बच्चे वर्तमान में कक्षा 8वीं या 10वीं में अध्ययनरत हैं, वे बढ़ाई गई समय-सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि कक्षा 9वीं और 11वीं में प्रवेश के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 10 अप्रैल 2027 को आयोजित की जाएगी। प्रवेश के लिए निर्धारित आयु पात्रता के अनुसार, कक्षा 9वीं के लिए अभ्यर्थी का जन्म 1 जून 2010 से 31 जुलाई 2014 के बीच होना अनिवार्य है। वहीं, कक्षा 11वीं के लिए अभ्यर्थी का जन्म 1 जून 2010 से 31 जुलाई 2012 के बीच होना चाहिए।

इच्छुक अभ्यर्थी कक्षा 9वीं एवं 11वीं में प्रवेश के लिए निर्धारित ऑनलाइन पोर्टल cbseitms.nic.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। अभिभावकों को सलाह दी गई है कि वे आवेदन करने से पहले पात्रता एवं आवश्यक दस्तावेजों से संबंधित जानकारी ध्यानपूर्वक जांच लें।

प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभिभावक जवाहर नवोदय विद्यालय की वेबसाइट, विद्यालय परिसर में संपर्क कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त फोन नंबर 9418538510 पर भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

विद्यालय प्रशासन ने पात्र विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों से अपील की है कि बढ़ाई गई अंतिम तिथि का लाभ उठाते हुए निर्धारित समय के भीतर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *