Listen to this article

📮 सिम्पेक्स-2026 | टिकटों में सिमटी हिमाचल की कहानी, विरासत से जुड़ी नई पीढ़ी

पहाड़ों की खूबसूरती, हिमाचल की विरासत और डाक टिकटों की अनमोल दुनिया — शिमला में सजा ‘सिम्पेक्स-2026’! 🏔️📮

हिमाचल प्रदेश डाक विभाग, शिमला मंडल द्वारा आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय डाक टिकट प्रदर्शनी ‘सिम्पेक्स-2026’ का ऐतिहासिक गेयटी थिएटर, शिमला में भव्य समापन हुआ।

समापन समारोह में हिमाचल प्रदेश परिमंडल के मुख्य पोस्टमास्टर जनरल श्री संजय सिंह जी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर निदेशक डाक सेवाएं, हिमाचल प्रदेश परिमंडल, श्री हरजिंदर सिंह भट्टी जी एवं फिलाटेली क्लब शिमला की अध्यक्ष डॉ. मेजर रितु कालरा जी भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

श्री संजय सिंह जी ने प्रदर्शनी में सजे 58 फिलाटेलिक फ्रेमों का अवलोकन किया, फिलाटेलिस्टों से आत्मीय संवाद किया और उनके दुर्लभ एवं ऐतिहासिक संग्रहों की सराहना की। साथ ही, विभिन्न विद्यालयों से आए विद्यार्थियों से मुलाकात कर क्विज, वाद-विवाद, ड्रॉइंग एवं स्टैम्प डिजाइन जैसी प्रतियोगिताओं में उनकी प्रतिभागिता और रचनात्मकता को प्रोत्साहित किया।

इस अवसर पर विशेष फिलाटेलिक कवर, 12 चित्र पोस्टकार्ड एवं स्थायी चित्रात्मक डाक मुहर जारी की गई। विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन भी किया गया।

‘सिम्पेक्स-2026’ ने शिमला की पहाड़ी फिज़ाओं में डाक टिकटों के माध्यम से इतिहास, संस्कृति और विरासत की ऐसी खूबसूरत झलक पेश की, जिसने फिलाटेलिस्टों के साथ-साथ नन्हे हिमाचली मनों में भी जिज्ञासा और रचनात्मकता के रंग भर दिए। ❤️📮

डाक टिकट सिर्फ कागज़ का टुकड़ा नहीं,
ये हमारी कहानी, हमारी संस्कृति और हमारी विरासत का दूत है।

#SIMPEX2026 #IndiaPost #HimachalPradesh #Shimla #Philately #डाकटिकट #फिलाटेली #हिमाचलीविरासत #PostalHeritage #SpecialCover #youthphilately India Post DD News Himachal Amar Ujala Shimla All India Radio News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *