कुल्लू में अलग-अलग मामलों में 25.32 ग्राम चिट्टा और 531 ग्राम चरस बरामद, 9 आरोपी गिरफ्तार

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

प्रताप अरनोट, कुल्लू : 2 अक्टूबर

कुल्लू पुलिस ने जिले में मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई तेज करते हुए सितंबर माह में अलग-अलग मामलों में कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की कार्रवाई में 25.32 ग्राम चिट्टा/हेरोइन तथा 531 ग्राम चरस बरामद की गई है। सभी मामलों में आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत संबंधित पुलिस थानों में अभियोग दर्ज किए गए हैं।
मनाली में 11.120 ग्राम चिट्टा बरामद, चार गिरफ्तार
पुलिस थाना मनाली की टीम ने मनाली बाईपास रोड के समीप एक खड़ी गाड़ी की चैकिंग की। तलाशी के दौरान गाड़ी में सवार दो युवकों और दो ट्रांसजेंडर व्यक्तियों, जो पंजाब के निवासी बताए गए हैं, के कब्जे से 11.120 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद किया गया।

पुलिस ने चारों आरोपियों के विरुद्ध पुलिस थाना मनाली में धारा 21 एवं 29 मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
धामण पुल के पास 10.39 ग्राम चिट्टा बरामद
जिला डिटेक्शन सेल, बंजार की टीम ने धामण पुल के समीप नाकाबंदी के दौरान एक वाहन को चैकिंग के लिए रोका। वाहन में सवार दो युवकों की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 10.39 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 33 वर्षीय युवक बालीचौकी, जिला मंडी तथा 19 वर्षीय युवक शिहल, डाकघर एवं तहसील सैंज, जिला कुल्लू का निवासी के तौर पर हुई है। दोनों के खिलाफ पुलिस थाना सैंज में धारा 21 एवं 29 मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
15 मील पुल के पास 3.81 ग्राम चिट्टा बरामद
जिला डिटेक्शन सेल, कुल्लू की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर 15 मील पुल के समीप कार्रवाई की। इस दौरान दो युवकों की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 3.81 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद किया गया।

आरोपियों की पहचान 33 वर्षीय निवासी कंटराई, जिला कुल्लू तथा 34 वर्षीय निवासी बेन्ची, डाकघर रायसन, जिला कुल्लू के तौर पर हुई है। दोनों के खिलाफ पुलिस थाना पतलीकुहल में धारा 21 एवं 29 मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया गया है।
चीलमोड़ के पास 531 ग्राम चरस के साथ युवक गिरफ्तार
जिला डिटेक्शन सेल, कुल्लू की टीम ने चीलमोड़ के समीप नाकाबंदी के दौरान एक 21 वर्षीय युवक, निवासी जयपुर, राजस्थान की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 531 ग्राम चरस बरामद की गई।

इस मामले में आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना मणिकर्ण में धारा 20 मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
नशे के अवैध कारोबार पर पुलिस की पैनी नजर
कुल्लू पुलिस के अनुसार जिले में मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। पुलिस टीमों द्वारा नाकाबंदी, चैकिंग और गुप्त सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *