सुरभि न्यूज़ काज़ा। नौवीं राष्ट्रीय महिला आईस हाॅकी चैपियनशिप 2022 वीरवार को आईस हाॅकी रिंक काजा में सम्पन्न हुई। इस समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि आईस हाॅकी एसोसियेशन आफ इंडिया के महासचिव हरजिंद्र सिंह जींदी ने शिरकत की। वहीं कार्यक्रम को विशेष तौर पर वीडियो के माध्यम केंद्रीय सूचना प्रसारण एंव खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने संबोधित किया। केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने अपने वीडियो मैसेज के माध्यम से कहा कि मैं आइस हाॅकी ऐसोसियेशन आॅफ इंडिया और लाहुल स्पिति को बहुत बधाई देना चाहता हूं जिन्होंने शानदार राष्ट्रीय महिला आइस हाॅकी चैपियनशिप 2022 का सफल आयोजन किया। इसमें हमारे युवा खिलाड़ियों को खेलने का अवसर भी मिला। लाहुल स्पिति बहुत खूबसूरत इलाका भी है और जब बर्फ की चादर ओढ़े हुए होता है तो ओर भी खूबसूरत लगता है। मैं डा राम लाल मारकण्डा और सारी टीम और एसोसियेशन को बहुत बहुत शुभकामनाएं और बधाई देना चाहता हूं। यहां पर हाई एल्टीटयूड स्पोटर्स सैंटर यहां बनने जा रहा है। उसमें आईस हाॅकी रिंक होगा। यहां पर हमारे बेटी बेटियों को खेलने का और प्रशिक्षण लेने का अवसर मिलेगा़। भविष्य में देश और प्रदेश के लिए मैडल जितने के अवसर भी मिलेंगे।आईस हाॅकी में सुविधाएं कम थी उसके बावजूद हमारे यहां के बेटे बेटियों ने शानदार प्रदर्शन किया है।हमारा प्रयास रहेगा कि हम लगातार आपके लिए सुविधाओं में सुधार करते रहे ताकि आपको अच्छा प्रशिक्षण मिले और भारत के लिए मैडल जीत सकें। मैं व्यक्तिगत रूप से आना चाहता था। लेकिन आपको ये वीडियो लखनउ से रिकार्ड करके भेज रहां हुं।आने वाले सालों में आपके बीच में अवश्य आउंगा ताकि आपके खेल को देखने का मौका मिले और आधारभूत ढांचा मुहैया करवाने का अवसर मिले। इसके बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यातिथि हरजिंद्र सिंह जींदी ने कहा कि पहली बार स्पीति में इस आयोजन का मौका मिला। स्पिति प्रशासन और आईस हाॅकी ऐसोसियेशन आफ लाहुल स्पिति ने काफी सहयोग दिया। मैं सभी खिलाड़ियों को बधाई देता हूं जिनकी वजह से चैंपियनशिप सम्पन्न हुई है। जो टीम हार गई उसे अपना मनोबल नहीं खोना है बल्कि फिर से अभ्यास करके जीत के लिए कोशिश करनी है। वो दिन दूर नहीं जब ओलपिक में भारत आईस हाॅकी में मैडल लेकर इतिहास रचेगा। हमारी बेटियां किसी से कम नहीं है। वहीं एडीएम मोहन दत शर्मा ने आईस हाॅकी एसोसियेशन आफ इंडिया का विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि एसोसियेशन के कारण ही हमें इस आयोजन की मेजबानी करने का अवसर मिला। हमें उम्मीद है कि कुछ सालों में विंटर ओलपिंक स्पिति में होंगी। ताकि यहां के पर्यटन और आर्थिकी को नए पंख लग सके। इस मौके पर सभी विभागों के विभागाध्यक्ष और खिलाड़ी विशेष तौर पर मौजूद रहे।











