Listen to this article
सुरभि न्यूज़ शिमला। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश प्रबक्ता शशि मल्होत्रा का कहना है कि मनस्वी कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण की दिशा में सरकार का सराहनीय कदम है।प्रदेश सरकार ने महिलाओं के उत्थान के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर हो रहीं हैं। शशि मल्होत्रा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण और लैंगिग समानता के लिए प्रतिबद्ध है। आज समाज में जहाँ महिलाओं की 30 प्रतिशत भागीदारी है वहीं सरकार ने महिलाओं के लिए पंचायतीराज संस्थाओं और शहरी निकाय में 50 प्रतिशत आरक्षण प्रदान किया है। शशि मल्होत्रा ने कहा कि कोबिड 19 वैश्विक महामारी के दौरान भाजपा महिला मोर्चा ने इस संक्रमण के प्रसार को रोकने में अहम भूमिका निभाई है। आज महिलाएं हर क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रही हैं। शशि मल्होत्रा ने आनी व निरमण्ड क्षेत्र की दो जुझारु महिलाओं को राज्य स्तर पर प्रतिभा संम्मान पुरस्कार से नवाजे जाने पर खुशी खुशी जताई है। इसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर,विधायक किशोरीलाल सागर, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्षा रश्मिधर सूद तथा एपीएमसी चैयरमैन अमर ठाकुर का आभार जताया है।