सुरभि न्यूज़ (खुशी राम ठाकुर) बरोट। प्रतिमाह निर्धारित की गई 21 तारीख को छोटाभंगाल में कांग्रेस की जो मासिक बैठक बैजनाथ के पूर्व विधायक किशोरी लाल की अध्क्षयता में आयोजित होती है। यह बैठक छोटाभंगाल के कांगेस कार्यकर्ताओं के लिए बहुत ही लाभदायक हो रही है। छोटाभंगाल कांग्रेस के अध्यक्ष संजिव कुमार ने बताया कि इससे पूर्व इस घाटी के कार्यकर्ताओं को बैजनाथ में जाकर बैठक में भाग लेना पड़ता था। जिस कारण घाटी के कांग्रेस कार्यकर्तायों का अतिरिक्त समय व धन की बर्वादी होती थी। अब यह बैठक 21 अप्रैल को पूर्व विधायक किशोरी लाल की अध्यक्षता में मुल्थान में आयोजित की जा रही है। जिसके लिए संजीव कुमार ने व समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूव विधायक किशोरी लाल का तहदिल से धन्यवाद किया है। संजीव कुमार ने समस्त कांग्रेस महिलाओं तथा पुरूषों से आग्रह किया है कि 21 अप्रैल को भारी संख्या में आकर अपणी उपस्थितियां दर्ज करवाएं।
2022-04-07