आदर्श युवा मंडल गाड़ ने चलाया सफाई अभियान

Listen to this article
सुरभि न्यूज़(सी आर शर्मा) आनी। विकास खंड आनी के आदर्श युवा मंडल गाड़ द्वारा नेहरू युवा केन्द्र कुल्लू युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के दिशानिर्देश अनुसार गांव में सफाई अभियान चलाया।आदर्श युवा मंडल गाड़ के अध्यक्ष संजय छोटू ने कहा कि युवा मंडल के सदस्यों द्वारा गांव में समय समय के अंतराल के उपरांत सफाई अभियान व नशा अभियान जैसे अनेको कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। कार्यक्रमो को आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य लोगो के अंदर जागरूकता, एकता, भाईचारे तथा समाजिक कार्य के प्रति जागरूकता जैसे गुणों को सृजित करना है। आदर्श युवा मंडल गाड़ के सदस्यों द्वारा गांव परिवेश की सफाई व पेयजल स्त्रोतों को साफ किया गया। उन्होंने कहा कि गर्मी के समय मे पेयजल स्रोतों को साफ किया जाता है ताकि पानी की समस्या से लोगो को जूझना ना पड़े। इस अवसर पर आदर्श युवा मंडल गाड़ के अध्यक्ष संजय छोटू, उपाध्यक्ष प्रवीण, कोषाध्यक्ष राजेश, सदस्य शालू, विपिन, मिंटू, अंशु, सूरज, नीशू, सारिका व गुनगुन सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *