सुरभि न्यूज़ (खुशी राम ठाकुर) बरोट। द्रंग कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व प्रदेश के पूर्व स्वास्थय मंत्री ठाकुर कौल सिंह ने चौहार घाटी में एक दिवसीय दौरा किया। इस एक दिवसीय दौरे में उन्होंने चौहार घाटी की दुर्गम पंचायत खलैहल के गाँव मियोट, खलैहल, बड़ी, छोटी झरवाड़, बरोट, कहोग, नमाण, काव, ढरांगण व कल्होग गाँवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने हर गाँवों के लोगों के साथ नुक्कड़ सभा करने के साथ लोगों के साथ रूबरू होकर उनकी समस्याओं को भी सुना। उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि केन्द्र व प्रदेश में भाजपा कि सरकार है उसके बावजूद भी द्रंग क्षेत्र के वर्तमान विधायक द्रंग क्षेत्र के साथ–साथ समूची चौहार घाटी में विकास कार्य कार्य करवाने में पूरी तरह असफल रही हैं | उन्होंने कहा कि द्रंग के विधायक अपने चार वर्ष के कार्यकाल में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कूटगढ़, प्राथमिक पाठशाला मियोट, प्राथमिक पाठशाला खलैहल तथा प्राथमिक पाठशाला बड़ी झरवाड़ में खाली पड़े विभिन्न पदों को ही नहीं भर पाए हैं। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कूटगढ़ के स्कूल भवन निर्माण के लिए उनके कार्यकाल में ही 40 लाख रूपए की धनराशि मंजूर हो चुकी थी मगर भाजपा के चार वर्ष बीत जाने के बावजूद भी इस भवन निर्माण के लिए टेंडर भी नहीं हो पाया हैं। इसके साथ उन्होंने कहा कि सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र बरोट नाम मात्र का रह गया है क्योंकि द्रंग के विधायक इस स्वास्थय केन्द्र में सम्पूर्ण सुविधा प्रदान करने में भी असमर्थ हैं। उन्होंने कहा कि बरोट–मियोट सड़क मार्ग में बिछी तारकोल एक वर्ष के अंदर ही पूरी तरह उखड़ चुकी है इसकी सीबीआई द्वारा जांच करवाई जाएगी। वहीँ दोपहर को आने वाली सरकारी बस जो कि बरोट में ही रुकती है उसे मियोट बस ठहराव तक सुचारू किया जाएगा। ठाकुर कौल सिंह ने घाटीवासियों को विशवास दिलवाया कि इस वर्ष होने वाले विधान चुनाव में काँग्रेस सतासीन हो जाती तो इस सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र में सम्पूर्ण सुविधाएं प्रदान करने के साथ सभी प्रकार के इलाज़ करने की सुविधा प्रदान कर दी जाएगी। इस आसमान छूती मंहगाई को लेकर भी केन्द्र तथा प्रदेश सरकार को खूब कोसा। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार के राज में आसमान छूती मंहगाई से देश का हर जनमानस पूरी तरह तंग हो गया है। ठाकुर कौल सिंह ठाकुर ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री गृहणी सुविधा योजना के तहत हर पात्र महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन वितरित तो कर दिए हैं मगर भाजपा ने गैस सिलेंडर की कीमत इतनी बढ़ा दी है कि गृहणियों को खाना बनाना तक मुशिकल हो गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राज में गैस सिलेंडर की कीमत मात्र चार सौ रूपए थी मगर भाजपा के सरकार के दौरान गैस सिलेंडर की कीमत अब एक हज़ार रूपए से ऊपर हो गई है। ठाकुर कौल सिंह ने हर नुक्कड़ सभाओं में लोगों को संबोधित करते हुए इस वर्ष आने वाले विधान सभा चुनाव में मात्र कांग्रेस के पक्ष में भारी से भारी मत करने की अपील की है। इस मौके पर उनके साथ बरोट पंचायत के प्रधान डाक्टर रमेश ठाकुर, बीडीसी सदस्य कृष्ण कुमार, द्रंग के युकां सचिव प्रवीण कुमार व बरधान पंचायत के प्रधान अनिल कुमार सहित कई मान्य कांग्रेसी उपस्थित रहे। |
2022-04-14