सुरभि न्यूज़
शिमला
राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने आज कुल्लू जिला के सैंज घाटी के शैंशर के निकट हुई बस दुर्घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। अपने शोक संदेश में राज्यपाल ने ईश्वर से मृतकों को आत्मिक शांति प्रदान करने की प्रार्थना की और शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए इश्वर उन्हें इस दुखद स्थिति से उभरने की शक्ति प्रदान करे। उन्होंने दुर्घटना में घायल व्यक्तियों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की।