सुरभि न्यूज़ बिलासपुर
विजयराज उपाध्याय
कांग्रेस चुनाव कमेटी प्रबंधन के चेयरमैन, पूर्व मंत्री व विधायक श्री नयना देवी जी राम लाल ठाकुर ने शहिदी गेट मयोठ का आज लोकार्पण किया। उन्होंने सिनवा साधां में जिम और किसान कल्याण एवम ग्राम सुधार समिति के भवन का उद्घाटन कर झंडा रस्म को पूरा किया। राम लाल ठाकुर ने ग्राम पंचायत तरवाड़ के शहीद नायक नन्द लाल की सहादत को सलाम किया और कहा कि उनकी सहादत को भुलाया नहीं जा सकता है। यह शहीदी गेट उन्होंने विधायक निधि के द्वारा दिए गए गए पैसों से बनवाया गया है। राम लाल ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश वीर भूमि है और हिमाचल प्रदेश के जवानों ने देश मे सबसे ज्यादा बलिदान दिए हैं। इस मौके पर पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अमरजीत बंगा, रणजीत ठाकुर व अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।