भाजपा सरकार के राज में पुलिस भर्ती का पेपर लीक नहीं हुआ, बल्कि बेचा गया-प्रतिभा सिंह

Listen to this article

सुरभि न्यूज़ डेस्क

सी आर शर्मा

पआनी

बुधवार को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने आनी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी बंसी लाल के समर्थन में आनी कस्बे में ऱोडशो किया।

आनी पहुंचने से पहले प्रतिभा सिंह, उनके समर्थक और क्षेत्र की जनता हरिपुर और आनी के बीच घण्टों ट्रैफिक जाम में फंसे रहे।

आनी कस्बे में रोड़ शो के बाद प्रतिभा सिंह ने आनी के राजा रघुबीर सिंह स्टेडियम में चुनावी जनसभा को सम्बोधित किया।

जनसभा को सम्बोधित करते हुए प्रतिभा सिंह ने जहां कांग्रेस प्रत्याशी बंसी लाल के पक्ष में वोट मांगे, वहीं जयराम ठाकुर के नेतृत्व वाली भाजपा की निवर्तमान सरकार पर जमकर प्रहार भी किये।

उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार ने कहा कि पुलिस भर्ती के पेपर लीक हुए, जबकि असलियत में पेपर लीक नहीं हुए बल्कि बेचे गए।

उन्होंने कहा कि भाजपा दुष्प्रचार करती है कि कांग्रेस ने 70 सालों में कुछ नहीं किया, बल्कि उन्हें बताना चाहूंगी कि प्रदेश में विकास कांग्रेस सरकार की ही देन है।

काँग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने आनी विधानसभा क्षेत्र में टिकट की लड़ाई को लेकर स्पष्ट किया कि टिकट किसी का भी काटा नहीं गया, बल्कि जातीय समीकरण को ध्यान में रखते हुए बंसी लाल को दिया गया है।

बुधवार को आयोजित इस जनसभा में परस राम को छोड़कर बाकी सभी टिकटार्थी एक मंच पर दिखे।

जबकि परस राम पहले ही आजाद प्रत्याशी अपना नामांकन भर चुके हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *