भाजपा प्रत्याशी लोकेन्द्र कुमार को लोगों का मिल रहा भरपूर समर्थन

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

आनी

विधानसभा चुनाव अपने चरम पर पहुंच चुके है। आनी विधानसभा क्षेत्र के सभी प्रत्याशियों ने अपनी पूरी ताकत चुनाव प्रचार में झोंक दी है।

भाजपा से पहली बार चुनाव लड़ रहे युवा लोकेन्द्र कुमार और उनके समर्थकों ने चुनाव प्रचार में पूरी जान झोंक दी है।

समर्थक टोलियां बनाकर घर – घर  जाकर प्रचार में दिन रात जुटे हुए हैं। आनी क्षेत्र की जनता का भी लोकेन्द्र कुमार को भरपूर समर्थन मिल रहा है।

लोगों का कहना है कि लोकेन्द्र कुमार बीते कई वर्षों से आनी विधानसभा क्षेत्र की गरीब, जरूरतमंद जनता की आवाज लगातार उठा रहे हैं।

उनका कहना है कि जब कोर्ट के आदेशों के बाद गरीब लोगों के सेब के पौधे काटे जा रहे थे तो लोकेन्द्र कुमार आगे खड़े होकर उन्हें रोकते थे।

इतना ही नहीं जब आनी कस्बे में रेहड़ी फड़ी लगाकर गुजर बसर कर रहे लोगों की रेहड़ियां जेसीबी से उखाड़ रहे थे तो लोकेन्द्र कुमार मशीनों के आगे लेट जाते थे।

यहां तक कि आजाद प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे परस राम के परिजनों की रेहड़ियां भी इनमें शामिल थी।

लोगों का कहना है कि यदि लोकेन्द्र कुमार इस बार भाजपा के टिकट पर जीत कर विधानसभा पहुंचते हैं तो आनी विधानसभा क्षेत्र की हर वर्ग की जनता की समस्याओं को बखूबी सरकार के समक्ष रख सकेंगे।

लोकेन्द्र कुमार इन दिनों दिन रात एक कर हर गांव हर घर के लोगों से मिल रहे हैं और उन्हें समर्थन देने को लेकर लोगों को जागरूक कर हैं।

उन्होंने जनता को विश्वास दिलाया है कि वे पूरे विधानसभा क्षेत्र का एक समान विकास करेंगे और न ही जनता न ही पार्टी के किसी भी कार्यकर्ता के साथ कोई विश्वासघात कभी करेंगे।

आपको बता दें कि आनी विधानसभा क्षेत्र में इस बार 6 प्रत्याशी मैदान में है। जिनमें भाजपा के लोकेन्द्र कुमार, कांग्रेस से बंसी लाल, सीपीआई एम से देवकी नन्द, आम आदमी पार्टी से इंद्र पॉल जहां पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं, वहीं भाजपा से दो बार विधायक रहे किशोरी लाल सागर और कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी परस राम टिकट न मिलने के कारण अपनी अपनी पार्टियों से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *