केलंग में भगवान विरसा मुंडा के योगदान के लिए उनके जन्मदिन को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

केलंग
जनजातीय अधिकारों के लिये भगवान विरसा मुंडा के योगदान को याद करते हुए उनके जन्मदिन को जिला लाहौल स्पिति के जनजातीय संग्रहालय सभागार में जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया गया।

जनजातीय गौरव दिवस में सहायक आयुक्त रोहित शर्मा बतौर मुख्य अथिति उपस्थित हुए। इस अवसर पर रोहित शर्मा ने कहा कि बिरसा मुंडा ने जनजातीय अधिकारों के लिये अंग्रेजी शासन के विरुद्ध आवाज उठाई औऱ जनजातीय समाज के लिए संघर्षरत रहे।

उन्होंने कहा कि आज जनजातीय गौरव दिवस के रूप में उनके द्वारा किये गए कार्यों को याद करते हुए जनजातीय संस्कृति के संरक्षण व संवर्द्धन के लिये किये गए सभी के प्रयासों को भी याद करना है।

ताकि भावी पीढ़ी को जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा किये गए बलिदानों से अवगत करवाया जा सके साथ ही जनजातीय क्षेत्रों के सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने व राष्ट्रीय गौरव व भारतीय मूल्यों को बढ़ावा देने के लिये आदिवासीयो द्वारा किये प्रयासों को सम्मान देने के लिये ये दिवस मनाया जाता है।
रोहित शर्मा ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा गत वर्ष विरसा मुंडा के जन्मदिन को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने का फैसला लिया।

उन्होंने कहा कि इस कड़ी में शोभायात्रा, सांस्कृतिक कार्यक्रम व वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 रनजीत वैद ने उपस्थित लोगों को स्वास्थ्य समबन्धी जानकारी प्रदान की।

इस अवसर पर उन्होंने जहालमा के आयुर्वेदिक डाक्टर स्वर्गीय दोरजे ठाकुर का जिकर करते हुए कहा कि जब लाहौल घाटी में जब स्वास्थ्य सुविधाए न के बरावर थी तो उस दौरान उनके द्वारा स्वास्थ्य के क्षेत्र में किये गये कार्यो को लाहौल की जनता कभी नही भूल पाऐगी।

इस अवसर पर स्कूली विद्यार्थियों द्वारा विरसा मुंडा की जीवनी पर आधारित व लाहौल के जनजातीय समाज मे महान योगदान देने वाले हस्तियों के जीवन पर प्रकाश डाला गया।

इस अवसर पर जनजातीय संग्रहालय से पुराने परिधि गृह केलंग बीच पदयात्रा निकाली गई। गौरव दिवस के अवसर पर महिला मंडल अप्पर केलंग व वरिष्ठ माध्यामिक पाठशाला केलंग की छात्राओं ने परंपरागत लोकनृत्य प्रस्तुत किया गया जिसे लोगो ने खूब सराहा।

खंड विकास अधिकारी डा0 विवेक गुलेरिया, सहायक आबकारी आयुक्त विनोद खन्ना, जिला
पंचायत अधिकारी संजय कुमार, बाल विकास परियोजना अधिकारी खुशविन्द्र, प्रधानाचार्य वरि0 मा0 पा0 केलंग रमेश, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष कुंदन शर्मा, महिला मंडल केलंग, कारदंग सहित स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *