सुरभि न्यूज़
ख़ुशी राम ठाकुर, बरोट
विद्युत विभाग के उपमंडल चौंतड़ा के सहायक अभियंता सुदेश कुमार ने विद्युत उपमंडल चौंतड़ा के अंतर्गत आने वाले सभी उपभोक्ताओं को सूचित किया है कि जिन उपभोक्ताओं ने अभी तक अपने बकाया बिजली के बिलों का भुगतान नहीं किया है वे सभी उपभोक्ता शीघ्रातिशीघ्र अपने बकाया बिलों का भुगतान कर दें अन्यथा उनके विरुद्ध आगामी कार्यवाही विद्युत बोर्ड के तहत की जा सकती है |








