राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य पर 24 जनवरी तक आयोजित किए जाएंगे कार्यक्रम

Listen to this article

सुरभि न्यूज़ 

केलांग, 18 जनवरी 

जनजातीय जिला लाहौल स्पीति में राष्ट्रीय बालिका दिवस के अंतर्गत 18 जनवरी से 24 जनवरी तक जिले में बालिका सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत जिले में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
केलांग मुख्यालय में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत एसडीएम प्रिया नागटा ने आज हस्ताक्षर अभियान शुरू करने के उपरांत उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को शपथ भी दिलवाई।
शपथ दिलवाने के उपरांत उन्होंने बताया कि 19 जनवरी को ग्राम पंचायत अपर केलांग में विशेष ग्राम सभा में महिला सभा आयोजित की जाएगी जिसमें बाल संरक्षण योजना के तहत बालिकाओं के कौशल विकास के महत्व के बारे में जागरूक किया जाएगा व बेटी बचाओ स्टिकर के माध्यम सेभी संदेश दिया जाएगा।
20 जनवरी को स्कूलों में लड़कियों को खेलों में बढ़ावा देने को ले कर केंद्रीय विद्यालय केलांग में पोस्टर प्रतियोगिता, पेंटिंग, नारा लेखन की प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी।
23 जनवरी को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ विषय पर सामुदायिक बैठक का आयोजन विश्रामगृह केलांग में किया जाएगा। बैठक में
 टॉक शो, स्वास्थ्य एवं पोषाहार, कन्या भ्रूण हत्या रोधी अधिनियम के बारे में भी बताया जाएगा।
24 जनवरी को जनजातीय संग्रहालय हॉल में समापन अवसर पर स्थानीय सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के हेतु सम्मानित किया जाएगा और पौधरोपण कार्य भी किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *