एनएचपीसी क्षेत्रीय कार्यालय, चंडीगढ़ में श्री विश्वकर्मा दिवस का किया आयोजन

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

प्रताप अरनोट, चंडीगढ़

एनएचपीसी लिमिटेड क्षेत्रीय कार्यालय, चंडीगढ़, सेक्टर-31 ए में विश्वकर्मा दिवस बड़ी धूम धाम एवं श्राद्धपूर्व मनाया गया।
कार्यक्रम के दौरान कार्यपालक निदेशक आदित्य गौतम, कार्यालय के कार्मिकों ने सपरिवार सहभागिता करते हुए भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की तथा सुख-समृद्धि, उन्नति के लिए प्रार्थना की।

हवन के उपरांत दोपहर 1:00 बजे से सभी के लिए लंगर का आयोजन किया गया, जिसमें आस पास के कार्यालयों के कार्मिकों एवं उनके परिवारजनों ने प्रसाद ग्रहण किया।

श्री बाबा विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम ने एनएचपीसी परिवार में आस्था, एकता एवं पारस्परिक सौहार्द की भावना को और मजबूत किया। उपस्थित सभी ने भगवान विश्वकर्मा से एनएचपीसी की निरंतर प्रगति एवं राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान के लिए प्रार्थना की।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *